जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, किसी का सिर फटा तो किसी के टूटे हाथ-पैर, दोनों तरफ से महिला सहित एक दर्जन लोग घायल

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा – जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे बरसाए गए। पुरुष तो छोड़िए यहां महिलाओं तक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। जिले के कोरमा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे बरसाए गए।पुरुष तो छोड़िए महिलाओं तक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है। इस हमले में किसी का सिर फट गया है तो किसी के हाथ और किसी के पैर टूट गए हैं। इस घटना में पहले पक्ष से मनोरमा देवी। पति राजो साव। माया देवी। अरूण साव। शिवानी कुमारी।पति नवीन साव।गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया।और अरूण साव ने बताया कि जमीन विवाद दोनों गोतिया के बीच विवाद चल रहा था।और कहां कि आज घर पर पुरुष नहीं रहने के कारण मुकेश साव विक्की कुमार नंदू साव नवीन कुमार के अलावे घरों में घुसकर महिलाओं के साथ गाली गलौज करने लगे जब महिलाओं ने गाली गलौज करने से मना किया तो सभी लोग लाठी और डंडे रॉड से पीटा हैं। जिसमें से महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जबकि दूसरे पक्ष से कहना है कि उन लोगों ने घरों में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।और इस मारपीट की घटनाएं में रीता देवी पति नंदू साव नवीन कुमार पिता नंदू साव रेखा कुमारी विक्की कुमार साव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल शेखपुरा में चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा है। जमीन को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते इतना बढ़ा कि कहासुनी से शुरु हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चलाए गए। महिलाओं तक को दौड़ा दौड़ाकर बेरहमी से पीटा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोरमा थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ सदर अस्पताल शेखपुरा पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई हैं।

Leave a Comment