ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दुसरे दिन भी खिलाड़ियों ने किया कमाल

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा :- आंध्र प्रदेश मे आयोजित 7 बि कैडेट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुसरे दिन शेखपुरा के रोहित सैनी ने बिहार को दिलवाया कांस्य पदक रोहित सैनी रंजीत मालाकार के पुत्र जो अपना एक निजी राज्यधानी टेंट दुकान चलाते है एवम पूनम देवी गृहनी है , रोहित सैनी कमिश्नरी बाजार शेखपुरा के निवासी है। संत कोलंबस पब्लिक स्कूल शेखपुरा के वर्ग 10 बि के छात्र है, रोहित सैनी के प्रशिक्षक कुन्दन कुमार ने बताया की रोहित पहला फाइट तमिलनाडू से जीता दूसरा महाराष्ट्र से तीसरा सेमी फ़ाइनल फाइट अरुणाचल प्रदेश पैर में अधिक चोट लगने के कारण महज 2 प्वाइंट से हार का सामना करना पड़ा और कांस्य पदक से संतुष्टि करनी पड़ी। कोच ने बताया की रोहित चोट लगने के वावजूद अपना पूरा हिम्मत से लड़ते रहे कोच ने कहा हमे नाज है ऐसे खिलाड़ियो पर और उम्मीद है भविष्य में रोहित शेखपुरा जिला और बिहार का नाम और ऊंचाइयों तक ले जायेंगे। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है हमारे जिला के लिए उन्होंने बताया की खिलाडियो से फोन पे रोहित,हिमांशु, प्रिया श्रृष्टि को गाइड कर रहे थे एवम उनका मनोबल बढ़ा रहे थे , प्रार्थना कर रहे थे बिहार टिम के कोच में बन के गए हर्ष उज्ज्वल ने ये जब समाचार सुनाई तो सभी शेखपुरा के खिलाड़ी खुश होते हुए उन्हें बधाई दिए , अभी तक दूसरे दिन के मैच के बाद बिहार के झोली में कूल 1 स्वर्ण 3 कांस्य पदक आया है। शेखपुरा ताइक्वांडो संघ के सचिव विश्वजीत कुमार ने भी रोहित सैनी को फ़ोन पर बधाई दिए एवम संघ के जुड़े प्रशिक्षक अमर कुमार एवम सीनियर खिलाड़ी शेखर सुमन, सूर्यदेव कुमार बंटी कुमार, खुशबू कुमारी,निखिल कुमार, रोहित कुमार,आशीष कुमार, अभिनव राज, खुशी,माही, आनवी, अभिजित आनंद, रोहित सैनी की इस उपलब्धि पर बहुत खुश है।

Leave a Comment