अचानक कैसे हो गई किसान मौत, घर में छा गया सन्नाटा परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा:- बरबीघा प्रखंड के जयरामपुर थाना क्षेत्र से दर्दनाक खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां बिजली की करंट लगने से एक किसान की घटनास्थल पर मौत हो गई है। मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। दरअसल, पूरा मामला जयरामपुर थाना क्षेत्र के बढ़नपुर गांव का है। जहां करंट लगने से किसान की मौत हुई है। मृतक किसान की पहचान करू चौधरी के पेंतीस वर्षीय पुत्र भुवनेश्वर चौधरी के रूप में की गई है। सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि मृतक किसान अपने खेत में पटवन करने के लिए गया था लेकिन इसी दौरान पटवन करते समय अचानक बिजली की करंट की चपेट में आ गये।जिसके कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने देखा कि खेत में गिरे है। इसके बाद गांव के लोग वहां पर पहुंच कर खेत में गिरे किसान को उठाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।जहां डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं स्थानीय पुलिस के द्वारा मौत की खबर मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया गया है। लेकिन अचानक मौत की खबर सुनने के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

Leave a Comment