देखें कहां विधालय में मच गई खलबली, अचानक पहुंचे डीएम

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा – जिला पदाधिकारी के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाउघाट का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा एम॰डी॰एम॰ की जाॅच की गई। स्कूल में सभी बच्चों को नियमित रूप से मिलने वाली मेनू के अनुसार बच्चों का भोजन नहीं दिया जा रहा था। इसके अलावा भोजन के खराब गुणवत्ता पर भी संबंधित प्रधानाध्यापक एवम डीपीओ शिक्षा विभाग को उनके द्वारा लताड़ा गया । जगह जगह मक्खी आदि रखने के कारण भी जिला पदाधिकारी काफी नाराज़ हुई । इसके अतिरिक्त रसोईघर एवं स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया गया जिसमें रोशनी तथा गंदगी देख कर उन्होंने इसे तत्काल दूर करने को कहा । जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी विद्यालय में बच्चों को भोजन में संतुलित आहार उपलब्ध कराने को कहा गया । साथ ही जहा भी ऐसे अनियमितमिता पाई जाती है वहा के प्रधानाध्यापक पर भी करवाई करने का आदेश उन्होंने दिया है । अस्वच्छ वातावरण में खराब भोजन को सीधे बच्चो के स्वास्थ्य एवम उनके शारीरिक एवम मानसिक विकास पर पढ़ने वाले प्रभाव को भी लेकर उन्होंने सबको आग्रह किया । साथ ही सभी विद्यालय में प्रयाप्त रोशनी एवम स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का आदेश उन्होंने दिया है ।इस अवसर पर अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन शेखपुरा, अनुमंडल पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता शेखपुरा, जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेखपुरा के साथ-साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थें।

Leave a Comment