
शेखपुरा – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने निजी होटल के सभागर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया. प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा की बिहार में उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया जायगा. इस सदस्य्ता अभियान में पुरे बिहार के लगभग 4 से 5 पांच लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जायगा.


जितेंद्र नाथ ने कहा की लोकसभा चुनाव में भी शेखपुरा के दोनों लोकसभा सीट पर आरएलएम के कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर काम किया जिसका नतीजा है की दोनों लोकसभा सीट पर एनडीए ने जीत हासिल किया है. वही मीडिया द्वारा बढ़ते अपराध के सवाल पर जितेंद्र नाथ ने कहा की वर्तमान एनडीए की सरकार में संगठनात्मक अपराधी नही है कोई गिरोह सक्रिय नही है
छोटी मोटी जमीन विवाद या चोरी जैसी घटनाये हो रही है. जो कभी बंद होने वाला नही है. वहीं जितेंद्र नाथ ने विधानसभा चुनाव को लेकर कहा की सदस्य्ता अभियान चलाया जा रहा है इसका उद्देश्य है की शेखपुरा जैसी धरती पर भी आरएलएम अपना उम्मीदवार उतारेगा इसके लिए अभी से पहल शुरू कर दिया गया है. सितंबर माह में उपेंद्र कुशावहा का शेखपुरा में कार्यक्रम होना है और इसी को लेकर यह सदस्य्ता अभियान चलाया जा रहा है ताकि सितंबर माह तक कम से कम 1.5 लाख लोगों को पार्टी की सदस्य्ता दिलाई जाय. वहीं क्षेत्रीय जिला प्रभारी शुभाष चन्द्रवंशी ने बताया की पार्टी का विस्तार हो सके और लोग इसके बारे में जाने इसलिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है. ताकि सदस्य्ता अभियान के बाद पार्टी मजबूत स्थिति में आ सके.









