रिपोर्ट- सुनील कुमार

चेवाड़ा– प्रखंड क्षेत्र में कई घंटे से बिजली बाधित होने से लोगों को बढ़ी समस्या गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में झमाझम बारिश से बेशक लोगों को गर्मी से निजात मिली है, लेकिन बिजली कटौती ने बुरा हाल कर दिया है। चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में कई गांव में बृहस्पतिवार की रात्रि से ही बिजली गुल है तो चेवाड़ा नगर पंचायत में सुबह से रात्रि तक बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । वहीं बिजली कटे रहने के चलते न केवल लोगों को मच्छरों से जूझना पड़ा बल्कि पेयजल की भी परेशानी हो ग तथा बिजली नहीं होने से मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पाए, जिसके चलते लोगों को अपनों से संपर्क साधने में परेशानी हुई।
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 168









