पिस्तौल दिखाकर नाबालिग़ लड़की को किया अग़वा, किया गैंग रेप

रिपोर्ट- धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा – लड़की का अपहरण कर बदमाशों ने किया है गैंग रेप, अरियरी प्रखंड के क्षेत्र एक गांव में बुधवार की रात्री घर के बाहर बैठी एक 17 वर्ष की किशोरी को पिस्तौल दिखाकर दो युवकों ने अगवा कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर घटना को अंजाम दिया है. किशोरी के घर लौटने के बाद इस घटना की जानकारी परिवार वालों को हुई। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले में पुलिस तेजी से हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक बलीराम चौधरी, एसडीपीओ अरविंद सिंहा दलबल के साथ किशोरी के घर पर पहुंचकर मामले की छानबीन की । किशोरी से बयान भी लिया गया है । इधर पुलिस फॉरेंसिक टीम को भी साथ ले गए और मामले की फोरेंसिक जांच भी कराई। वहीं किशोरी का मेडिकल जांच भी करने का काम किया जा रहा है. एसडीपीओ अरविंद सिंहा ने बताया की मामले की जांच की गई है । अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। महिला थाना अध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बना बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। रेप का आरोप डीह कुसुम्भा का राहुल कुमार तथा नगर के अहियापुर का रौशन कुमार पर लगा है।

Leave a Comment