दबंगों का हौसला बुलंद, एक ही परिवार के महिला सहित चार लोगों को मारपीट कर दिया घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा:- अरियरी थाना क्षेत्र के बिसहिया गांव में दबंगों ने एक ही परिवार के महिला सहित चार लोगों को लाठी और डंडे से मारपीट कर दिया घायल. इस हमले में बिसहिया गांव निवासी शिवनारायण प्रसाद की पत्नी द्रोपदी देवी, बेटा मिथुन कुमार, राकेश कुमार. मुकेश कुमार. गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसे सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल महिला द्रोपदी देवी ने बताया कि एक दिन पहले आरोपी बुरी नियत से घर में घुसे और महिला के साथ छेड़खानी करने लगे जब महिला ने इसका विरोध किया तो घर में रखे सामानों को तोड़फोड़ करने लगा . जहाँ रस्ते में घेरकर सभी को लाठी और डंडे और रॉड से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया. जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहाँ चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया जा रहा है. वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही अरियरी थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित के द्वारा लिखित आवेदन मिलने पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Comment