रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा- जिले में लगातार हो रही बाइक की चोरी की घटनाओं से बाइक चालकों में दहशत व्याप्त हो गया है. सूचना जनसंपर्क कार्यालय के समीप से चोर बाइक लेकर हुआ फरार. जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR21V0896 लाल रंग का गलेमर बाईक बताया जा रहा है. वहीं वाईक के मालिक गडुआ गाँव निवासी परशुराम राम ने बताया कि कोर्ट में किसी काम से आया था काम हो जाने के बाद बाइक ले जाने आया लेकिन बाइक गायब पाया गया. शेखपुरा शहर में बाइक एक सप्ताह के भीतर चार बाइक चोरी की घटनाएं हुई है. बाइक चोर गिरोह लगातार पुलिस को खुली चुनौती देते हुए नजर आ रही हैं. मंगलवार को शहर के जखराजस्थान के निकट से सुपर स्प्लेंडर बाइक लेकर चोर फरार हो गया.जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR52D 4662 है. यह काले रंग की सुपर स्प्लेंडर हैं. सोमवार समाहरणालय के सूचना जन सम्पर्क विभाग के समीप से ओनमा के शशि शंकर बाइक पर सवार होकर कोर्ट अपने निजी काम से आया था. बाइक लगा कर कोर्ट के काम से चला गया. वापस लौटने पर बाइक गायब मिली. बाइक चोरी होने की सूचना एक सौ बारह पुलिस को सूचना दी गई . पुलिस मौके पर पहुंचकर बाइक चोर की तलाश करने लगी. लेकिन कोई अता पता नहीं चल पाया. उधर शेखपुरा प्रखंड कार्यालय के निकट से भी सोमवार कों बाइक चोरों ने एक बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है . जब सरकारी कार्यालयों के पास से भी बाइक की चोरी की घटनाऐं बढ़ चुकी है. ऐसे में सड़कों के किनारे ख़डी बाइक कितनी सुरक्षित होगी. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं. जरूरत है पुलिस प्रशासन बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाए ताकि नागरिकों का पुलिस प्रशासन पर विश्वास बढ़ सके.









