शेखपुरा जिला के ब्राह्मण विदेश जायेंगे कथा करने, इंग्लैंण्ड में होगी भव्य कथा का आयोजन

रिपोर्ट – चतुरानंद मिश्रा

शेखपुरा- ज़िला के शेखोपुर सराय नगर पंचायत के निमी गांव निवासी डॉक्टर राजकिशोर पाण्डेय के जेष्ठ पूत्र दिवाकर वेदांश महाराज जिनकी कथा लगातार साधना चैनल पर और यू ट्यूब चैनल पर प्रसारित होती रहती है। जिसे देश विदेश में लोग सुनते हैं। दिवाकर वेदांश महाराज निमी गांव के एक माध्यम वर्गीय ब्राह्मण परिवार में जन्म लिए थे। और गांव में हीं उन्होंने प्राइमरी शिक्षा ग्रहण कर महज़ 10 वर्ष के उम्र में उन्होंने वैदिक सांस्कृतिक शिक्षा ग्रहण करने के लिए अपने पैतृक गांव त्याग कर गुरुकुल में शिक्षा प्राप्त किया। फिर उन्होंने संस्कृत के उच्च शिक्षा पाकर कई ख्यातियाँ प्राप्त कर शेखपुरा व पैतृक गांव निमी का नाम रौशन किया है । वर्ष 2017 में दिवाकर वेदांश महाराज को केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्ष वर्धन के द्वारा सम्मानित भी किया गया है । जिसके बाद उन्हेंने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नारायण से मुलाकात की और यूपी में कई जगहों पर उन्होंने श्री मद्भागवत गीता का कथा अयोजित करा कर सत्य सनातनी को जागरूक कराया है और महाराष्ट्र में भी उनके द्वारा भव्य कथा आयोजित किया गया और कई बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार ने उन्हें आमंत्रित कर श्री मद्भागवत गीता कथा का श्रवण किया। वर्ष 2021 में उन्होंने मोरिसिस में कथा कर पूरे देश और विदेश पर श्री मद्भागवत कथा और उसके शारांश को लोगों के बीच साझा कर अपना परचम लहराया है। बता दें की वर्ष 2022 एवं 24 जनवरी को उन्होंने अपने पैतृक गांव निमी में अयोध्या राम लला के पुनः आगमन को लेकर अमेरिका की कथा रद्द कर गांव वासियों को श्री मद्भागवत कथा का श्रवण कराया जिसके दौरान कूल 9 दिनों तक गांव में एक गजब का उत्साह देखा गया था। बता दें कि दिवाकर वेदांश महाराज का कथा जब जहां संचालित किया जाता है उनका पूरा कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट श्रद्धालु देश और विदेश से देखने हेतू उनके चैनल से जुड़ते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुऐ दिवाकर वेदांश महाराज ने बताया की भारत का बेटा और शेखपुरा ज़िला के निमी गांव का लाल इस वर्ष लंदन और इंग्लैड में सनातनी ध्वज को मजबूत करते हुए विदेश की धरती पर श्री मद्भागवत गीता के शब्दों को बुलंद करेगा। 22 वर्षीय कथा वाचक दिवाकर वेदांश महाराज के द्वारा लगातार गरीब असहाय और जरूरत मंद लोगों के बीच भी उनकी टीमें पहुंच कर सहारा प्रदान करती रहती है। जिसे लेकर अब वह पूरे देश में चर्चित बन रहें हैं। हाल हीं में उन्होंने बरबीघा प्रखण्ड के नरसिंह पूर गांव में पहुंच कर प्रखंड वासियों का दिल जीता था। जहां कथा के उपरान्त उन्होंने बरबीघा के गौशाला में पहुंच कर गौ माता की पुजा कर गौशाला संचालित करने बालों की भूरी भूरी प्रशंशा भी किया और गौ चारा हेतु मासिक व साप्ताहिक अर्थ दान देने का ऐलान किया। उन्होंने ने बताया की गौ सेवा सर्वोपरि हैं। जो इस कार्य को संचालित कर रहें हैं। वो हमारे हृदय में हैं और गौ माता का आशीर्वाद उन पर सैदैव बनी रहेंगी। उन्होंने कहा की जीवन को कृतार्थ करने बाली इस नेक काम का जितनी भी मैं प्रशंशा करूं वह शेष हीं रहेगी।

Leave a Comment