रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा -मेहुस थाना क्षेत्र के मनीऔरी गांव के सहोदर भाइयों कृष्ण मुरारी तथा अक्षरानंद ने मंगलवार को एसपी से मिलकर मेहूस थाना के थानाध्यक्ष के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सहोदर भाइयों ने थानाध्यक्ष ने 90 डिस्मिल में रोपनी हुई धान की फसल को ट्रैक्टर चलवाकर बर्बाद करने का आरोप लगाया है।
इस मामले में एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही करने का अश्वसन दिया है। इस मामले में जब थानाध्यक्ष की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। मेहूस थाना का मनीऔरी गांव निवसी सहोदर भाइयो ने बताया उक्त 90 डिस्मिल भूमि पिछले वर्ष 2023 में शिवली खान से खरीदा था।
उक्त भूमि पर दोनों भाइयों ने धान की खेती के लिए कुछ दिन पूर्व ही धान की रोपनी कराई थी। इधर पुलिस ने मंगलवार को दूसरे पक्ष से मिलकर उक्त खेत में ट्रैक्टर चलकर समूचे फसल को बर्बाद कर दिया। इस संबंध में दोनों भाइयों ने पुलिस की इस कार्यवाही का विरोध किया तब थानाध्यक्ष ने ऊपर के आदेश की बात कहकर दोनों को वहां से भगा दिया।









