रिपोर्ट- धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा – जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा आगामी बिहार पुलिस एवम अन्य इकाइयों में सिपाही के पद पर चयन परीक्षा हेतु शेखपुरा जिला अंतर्गत प्रस्तावित विभिन्न परीक्षा केंदों का भ्रमण कर वहा उपलब्ध सुविधाओ की जांच की गई । इस क्रम में उनके साथ पुलिस अधीक्षक शेखपुरा, अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेखपुरा एवम जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ,शिक्षा शेखपुरा भी उपस्थित थे। इस अवसर पर वहा उनके द्वारा कमरे की संख्या एवम उसमें बेंच, डेस्क, लाइटिंग इत्यादि की उपलब्धता को देखा गया । साथ में वहा सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई ।
उनके द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवम कदाचार मुक्त वातावरण में करने को लेकर सभी संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया गया। साथ ही केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे, लडकियो के लिए प्रवेश द्वार पर जांच हेतु विशेष व्यवस्था करने को कहा गया है। पर्याप्त मात्रा में मजिस्ट्रेट एवम पुलिस बल की तैनाती का भी निर्देश दिया गया है। वीछक को भी पूरी तरह से जांच के उपरांत ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। एवम वे अपने साथ मोबाइल इत्यादि वस्तु परीक्षा हॉल नही लेकर जाए इसको भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
ज्ञातव्य हो की यह परीक्षा केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) कार्यालय द्वारा आयोजित की जाएगी । अभ्यथियो की लिखित परीक्षा दिनांक 07/08/2024 , 11/08/2024 , 18/08/2024 ,18/08/2024 ,21/08/2024 ,25/08/2024 एवम 28/08/2024 को एकल पाली में निर्धारित है ।
डीपीआरओ
शेखपुरा









