
रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – 7 वी राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिला के 4 खिलाड़ी 1 कोच 1 नेशनल रेफरीशिप कराने के लिऐ आंध्र प्रदेश के लिए शेखपुरा जिला के जिला खेल पदाधिकारी धर्मराज कुमार ने खिलाड़ियों एवम कोच को किए रवाना. जिला ताइक्वांडो संघ के 4 खिलाड़ी 1 कोच 1 रेफरी का चयन 7वी राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खेलने के लिए शेखपुरा जिला से, आयोजित 2 से 4 अगस्त विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश के लिए हुए रवाना । इसकी जानकारी देते हुए शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संध के महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय कोच विश्वजीत कुमार ने बताया कि कैडेट वर्ग के राष्ट्रिय प्रतियोगिता के लिऐ शेखपुरा से चार खिलाड़ी 1 कोच 1 रेफरी बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे हर्ष उज्ज्वल को बिहार टीम का कमान सौंपी गई है जब की ताइक्वांडो प्रशिक्षक अमर कुमार नेशनल टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका निभाएंगे शेखपुरा से ये खिलाड़ी है बिहार टीम में चयनित प्रिया कुमारी, श्रृष्टि गुप्ता ,हिमांशु कुमार रोहित सैनी , इसी माह में राज्यस्त्रीय प्रतियोगिता बेगुसराय में हुई थी । जो खिलाड़ी बेगुसराय में स्वर्ण पदक जीते थे उसी के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। बिहार टीम में कुल 20 खिलाडी शामिल है , जिसमें से 10 बालक और 10 बालिका शामिल है । इन खिलाडियों का जिम्मा 2 कोच और एक मैनेजर के हाथों में सौंपा गया है। बिहार टीम आज पटना से आंध्रप्रदेश के लिए रवाना होंगे आयोजित 7वी राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 2 अगस्त से 4 अगस्त 2024 तक होनी है । विश्वजीत कुमार ने बताया कि शेखपुरा जिला से ताइक्वांडो खिलाडी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी भाग ले चुके हैं एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कई पदक बिहार की झोली में दिए हैं । इन चारो खिलाडियों से भी शेखपुरा ताइक्वांडो संघ को बहुत ज्यादा उम्मीद है कि बिहार को पदक देने में यह सफल होंगे । इसके लिए शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संग के महासचिव एवं अंतराष्ट्रीय कोच विश्वजीत कुमार अध्यक्ष एडवोकेट मनीषा कुमारी ,ताइक्वांडो प्रशिक्षक :- कुंदन कुमार, अमर कुमार, वरिष्ठ खिलाड़ियों में :- खुशबू कुमारी, निखिल कुमार, आशीष कुमार , आंवी सौरिया,अभिजीत आनंद , अभिजित आनंद एवं कई खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं देते। हुएखिलाडियों को बिहार ताइक्वांडो टीम में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश के लिए शेखपुरा से किए रवाना ।









