सावन के दुसरे सोमवार को कहाँ कहाँ शिवालयों में रही शिव भक्तों की भारी भीड़, सुबह से ही जमने लगे श्रद्धालुओं

रिपोर्ट -न्यूज़ डेस्क

बरबीघा- सावन माह की दूसरी सोमवारी पर शिव भक्तों द्वारा जिले के विभिन्न शिवमंदिरों में स्थापित शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। सुबह से ही सभी मंदिरों में शिवलिंग पर जल चढ़ाने का सिलसिला लगा रहा ।भोर होते ही मंदिरों का घंटी बजना शुरू हो गया । पंचबदन स्थान कुसेड़ी के ऐतिहासिक शिव लिंग के ऊपर सैकड़ों कांवरियों द्वारा भी गंगाजल लाकर चढ़ाया गया। बरबीघा के कुसेढी गांव स्थित प्रसिद्ध पंचबदन स्थान सुबह होते ही हजारों की संख्या में लोगों ने शिव दर्शन किया और जल चढ़ाया । कामना लिंग के नाम से पंचमुखी शिवलिंग पर जल चढ़ाने का सिलसिला जारी है। शाम में शिवलिंग की आरती पूजा की जायेगी तथा भजन कीर्तन का आयोजन किया जाना है। इस शिवलिंग पर मोकामा तथा बाढ स्थित उमानाथ के उत्तर वाहिनी गंगा से लोगों द्वारा कांवर के साथ जल भरकर लाया गया और चढाया गया। वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय मे गिरिहिंडा पहाड़ पर स्थित महाभारत कालीन भगवान कामेश्वर नाथ के मंदिर में भी शिवलिंग का जलाभिषेक करने के साथ साथ पूजा-अर्चना का दौर जारी है। यहां भी दिन भर लोगों का आने का तांता लगा है और हजारों लोगों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया और पूजा अर्चना की। पहाड़ के ऊपर श्रद्धालुओ की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा कामेश्वर नाथ मंदिर के समीप दो मैजिस्ट्रेटो और पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। जिसमें महिला पुलिस बल भी शामिल है।

Leave a Comment