हरियाणा की बेटी ने रचा इतिहास भारतीय बेटी पर गौरवान्वित हुए पीएम मोदी फ़ोन कर दिया बधाई

रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

भारतीय इतिहास में पहली बार मनु भाकर का नाम स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जायेगा। जी हां बता दें पेरिस ओलंपिक में भारतीय बेटी मन्नु भाकर ओलंपिक पदक लाने वालीं महिला भारतीय महिला एथलीट बन चुकी हैं । जिसे लेकर भारत और भारतवासी गौरवान्वित हैं। बता दें की हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के गोरिया गांव की रहने वाली हैं। मनु का जन्म 18 फरवरी 2002 को हुआ था। मनु के पिता राम किशन भाकर और माता सुबीधा ने एसी बेटी को जन्म दिया जिन्होंने भारतीय इतिहास के पन्ने में अपना नाम दर्ज़ कर दिया । और देश वासियों को गौरवान्वित किया हैं। इस तरह के इतिहास रचने के बाद उन्हें भारत देश के येस्यावी प्रधानमंत्री ने ख़ुद से फ़ोन कर मन्नु भाकर को बधाई दिया। उन्होंने ने कहा की भारतीय बेटियों पर हमें गर्व हैं। जिन्होंने देश का नाम रौशन कर इतिहास रचने में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा की मन्नु सिर्फ़ बाउंच मेडल हीं नहीं जीता हैं। देश के 140 करोड़ की आबादी का स्नेह और प्यार पर भी अपना कब्जा जमाया हैं। जिसे लेकर देशवासी भी उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान कर रहें हैं। आने बाली समय में इतिहास के सुनहरे पन्ने पर मन्नु भाकर का जिक्र पढ़ने को मिलेगा। बता दें की इस से पहले भी मन्नु ने कई तरह के मेडल को अपने नाम किया हैं। जबकी वर्ष 2020 में मनु भाकर को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया चुका है। वोही मनु भाकर ने पेरिस 2024 ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। वह ओलंपिक में निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं चुकी है कुल मिलाकर, निशानेबाजी में यह भारत का पांचवां ओलंपिक पदक था। पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत का दूसरा दिन अपने नाम कर लिया। मनु भाकर ने सिर्फ़ के पदक हीं नहीं बटोरीं सुर्खियां, पीवी सिंधु, निकहत जरीन ने की अपने अभियान भारत ने पेरिस 2024 ओलंपिक में अपनी पदक तालिका का खाता खोला। निशानेबाज मनु भाकर ने रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर टोक्यो 2020 की निराशा के बाद शानदार वापसी की। इसी के साथ पूर्व युवा ओलंपिक चैंपियन ग्रीष्मकालीन खेलों में शूटिंग पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। निशानेबाज रमिता जिंदल (महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल) और अर्जुन बाबूता (पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल) ने भी अपने-अपने फाइनल में जगह बनाई। इस बीच, दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधु और एचएस प्रणॉय ने अपने बैडमिंटन एकल अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। मुक्केबाज निकहत जरीन ने अपना ओलंपिक डेब्यू में पहला मुकाबला जीता और महिलाओं के 50 किग्रा राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई, जहां उनका सामना मौजूदा 52 किग्रा विश्व चैंपियन वू यू से होगा।आज चार टेबल टेनिस खिलाड़ी मैदान में थे। जहां श्रीजा अकुला और मनिका बत्रा ने महिला एकल राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की की, वहीं शरत कमल और हरमीत देसाई पुरुष एकल में हारकर बाहर हो गए। इसके अलावा, रोवर बलराज पंवार ने पुरुषों की एकल स्कल्स स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। भारत का टेनिस और तैराकी अभियान रविवार को समाप्त हो गया। पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना-एन श्रीराम बालाजी और पुरुष एकल में सुमित नागल अपने पहले दौर के मैच हारकर बाहर हो गए। श्रीहरि नटराज और धिनिधि देसिंघु को अपनी-अपनी तैराकी हीट में हार का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को फोन कर बधाई दी। बता दें कि मनु ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज हैं।

 

Leave a Comment