रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार यादव

शेखपुरा – अरियरी थाना क्षेत्र के नवी नगर ककरार गांव में दो भाईयों के बीच मारपीट की घटनाएं घटित हो गई,इस घटना में एक पक्ष से 38 वर्षीय कपिल महतो और पत्नी 30 वर्षीय शीला देवी पुत्र व पुत्री घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया. इस संबंध में घायल महिला शीला देवी ने बताया कि मेरे भैसूर भागीरथ महतो.के द्वारा मेरे घरों का दरवाजा उखाड़कर फेंक रहा था तभी मेरे पति कपिल महतो ने दरवाजा उखाड़ने से मना किया. फिर भी नहीं माने उसके बाद भैसूर भागीरथ महतो उसके दोनों पुत्र अमरजीत कुमार अभिजीत कुमार पत्नी धर्मशिला देवी अपने घरों से लाठी और डंडे लाकर मारपीट करने लगे. इस घटना में सभी घायलों को इलाज हेतु शेखपुरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया जा रहा है.वहीं शीला देवी ने कहा कि पंद्रह दिन पहले गांव में पंचायत लगाकर दोनों भाइयों के बीच बटवारा किया गया. उसके बावजूद भी भैसूर के द्वारा तंग किया जा रहा है.वहीं अरियरी थानाध्यक्ष ने बताया कि इस तरह का कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. अगर पीड़ित परिवारों के द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त होता हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.









