रिपोर्ट- चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा- देश की मजबूती और विकास के साथ बिहार विकास की स्वर्णिम अहान के साथ भाजपा के द्वारा एक से बढ़कर एक कड़ी को जोड़ा जा रहा हैं। ताकी विकास व तरक्की की इमारतें मजबूती से बन सके। जी हां बता दें की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा डॉ दिलीप जायसवाल को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दिया गया है। जिसको लेकर पार्टी के वरीय व सहायक कार्यकर्ताओं में खुशी तो है हीं साथ में आम जनता भी इतनी खुश हैं की दिलीप जसवाल को लोग बधाई दे रहें हैं। इसी दौरान दिलीप जसवाल को प्रदेश अध्यक्ष के पद सौंपे जाने पर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता के साथ भाजपा महिला प्रदेश मंत्री रेशमा भारती ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। साथ हीं उन्होंने स्वर्णिम कार्यकाल हेतु शुभकामनायें भी दिया। इस दौरान रेशमा भारती ने कहा की सिर्फ़ पार्टी की मजबूती हीं नहीं देश और राज्य के विकास और मजबूती को बढ़ावा देना हीं हमारी पहली प्रथमिकता है। वहीं उन्होंने कहा की डॉक्टर जायसवाल को भाजपा ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कर सीमांचल सहित पूरे बिहार में भाजपा को मजबूत करने का कार्य किया है, वे जमीन से जुड़े नेता है, उनके नेतृत्व में भाजपा का उत्थान होगा, पुराने एवं नए भाजपा कार्यकर्ताओं में उमंग व जोश का संचार होगा। साथ ही भाजपा को मजबूती मिलेगी। जिसको लेकर हर एक कड़ी को जुड़ते हुए आगे के पथ पर अग्रसर हूं। जिनके साथ भाजपा के कई नेताओं ने भी उन्हें बधाई दिया है । इसके साथ हीं भाजपा नेत्री रेशमा भारती ने बताया कि 3 अगस्त से नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बिहार के हर जिले में प्रवास करेंगे और छोटे से बड़े कार्यकर्ता से संवाद स्थापित कर पार्टी को और मजबूती प्रदान करेंगे.









