देखें – 17 वर्षीय लड़की की हत्या का आरोप चाचा पर क्यों?

रिपोर्ट- धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा – बरबीघा प्रखंड के मिशन थाना क्षेत्र के रामपुर सिंडाय गांव में सत्रह वर्षीय नाबालिक लड़की की हत्या करने का मामला सामने आया है. परिजनों ने हत्या का आरोप संगे चाचा नवीन सिंह पर लगाया है. वहीं मृतक नाबालिक लड़की की पहचान मुकेश सिंह की पुत्री सत्रह वर्षीय अंजना कुमारी के रूप में की गई है .सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है मुकेश सिंह और नवीन सिंह के बीच जमीन और घर बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था और पंद्रह दिन पहले नवीन सिंह के पिता रामाश्रय सिंह के द्वारा मिशन थाने में मुकेश सिंह के उपर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था. मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था. वहीं मुकेश सिंह ने कहा कि बरबीघा कुछ सामानों की खरीदारी करने बाज़ार आए हुए थे. तभी मेरी पत्नी का फोन आया कि अंजना कुमारी बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है.तब मैं सभी काम को छोड़ कर घर गया और पुत्री को आनन-फानन में इलाज हेतु बरबीघा रेफरल अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने देखते के साथ ही मृत घोषित कर दिया.वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मिशन थानाध्यक्ष बालमुकुंद राय. अपने दल बल के साथ अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. नाबालिक लड़की का शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया.वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है.लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी .

Leave a Comment