हाईवा ट्रक ने ग्रामीण को मारा टक्कर मौके पर मौत. लोहान गाँव की घटना

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा – सड़क निर्माण में चल रहे हाइवा ट्रक ने ग्रामीण को जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें एक बृद्ध ग्रामीण को मौके पर मौत हो गई. मृतक केशो राम उम्र लगभग 70 वर्ष पिता स्व गांगो राम बताया जा रहा है. चेवाड़ा प्रखंड के लोहान गाँव के निवासी बताये जा रहे हैं. बताते चलें की गाँव के करीब आरारी रोड में सड़क निर्माण कार्य चल रहा था. वहीं ग्रामीणो की मदद से मृतक को अस्पताल लाया गया. हाइवा ने जोरदार टक्कर मारा जिससे मौक़े पर मौत हो गई. मौके पर ट्रक भी पलट गया. मौके पर गिट्टी लदा ट्रक को ग्रामीणों जप्त कर पुलिस को इसकी सूचना दिया.

Leave a Comment