अब जन वितरण प्रणाली दुकानों में बनेगा आयुष्मान कार्ड

जिला में योजना का लाभ दिलाने को विशेष अभियान शुरू

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा -‌ आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने के लिए 18. से 31. जुलाई तक के लिए विशेष अभियान शुरू हो गया है। इस विषेश अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। जिले भर में जन वितरण प्रणाली में कार्ड बनाया जाएगा। इसी आलोक में गुरुवार को जिला पदाधिकारी जे. प्रियदर्शनी की अध्यक्षता में जिले के वैसे पात्र व्यक्तियों जो किसी कारणवश आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से अच्छादित नहीं हो पाए, वैसे सभी को इस योजना के अंतर्गत लाभ अच्छादित करने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन पंचायती राज पदाधिकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी शेखपुरा अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा आदि उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशन अनुसार 18 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक विशेष अभियान जिले में चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सभी पंचायत के जन्म वितरण प्रणाली दुकानों में शिविर लगाकर लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। साथ ही योजनाओं के अंतर्गत लाभ के संबंध में उन्हें अवगत भी कराया जाएगा।यह शिविर प्राप्त 7:00 से शाम 5:00 बजे तक लगाया जाएगा, जहां पात्र लाभार्थी अपना कार्ड बनवा सकते हैं, इस शिविर में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के ग्राम स्तर से एंटरप्रेन्योर के माध्यम से कार्ड का निर्माण किया जाना। वीडियो को दिए गए आवश्यक निर्देश, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर पात्र लाभार्थी को निर्धारित तिथि शिविर में लाने का निर्देश दिया गया है, इस शिकारी में संबंधित वार्ड सदस्य जीविका दीदी आशा तथा एएनएम के सहयोग से भी लेने का निर्देश दिया गया है, पात्र लाभार्थी अपने साथ अनिवार्य दस्तावेज के रूप में व्यक्तिगत पहचान हेतु आधार कार्ड और पारिवारिक सदस्य सत्यापन हेतु राशन कार्ड आवश्यक लेकर शिविर पहुंचे, विशेष अभियान के दौरान पात्र लाभार्थियों का सत्यापन होगा एवं कार्ड सृजित करने का ऑनलाइन निवेदन प्रेषित होगा,जिसे राज्य स्तर पर अनुमोदित किया जाएगा, ज्ञातव्य हो कि आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को प्रति वर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपए तक के निशुल्क चिकित्सा प्रदान की जाती है।

Leave a Comment