कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कार्यालय में जिला परिसद की बैठक सम्पन्न, लिये गये कई अहम फैसले

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद की बैठक कार्यानंद शर्मा भवन लोकनाथ आजाद पथ स्टेशन रोड शेखपुरा में राजेंद्र महतो की अध्यक्षता में हुई । बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यकरणी सदस्य सह जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय ने कहा कि केंद्र राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों के वजह से देश के अंदर किसान-मजदूर, छात्र- नौजवान, और महिलाएं की हालत बद से बतर होते जा रही है, देश में बेरोजगार नौजवानों की लंबी कतार सुरसा के मुंह के तरह बढ़ती जा रही है , देश के अंदर गरीबों को मुफ्त में अनाज देना और फिर केवाईसी के नाम पर उपभोक्ता को वंचित कर देना यह केंद्र सरकार की फितरत बन गई है, निजी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शोषण और लुट का वातावरण है।
उन्होंने कहा कि सुबे बिहार मे शेखपुरा समेत पूरे बिहार के सभी जिलों के अंदर बड़े पैमाने पर अपराध बढ़ता जा रहा है , हाल ही में दरभंगा जिले के अंदर भी आई पी पार्टी के बड़े नेता मुकेश साहनी के पिताजी की निर्मम हत्या से बिहार सर्मशार हुआ है। कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने 20 जुलाई को बिहार के सभी जिलाधिकारी के समक्ष प्रतिरोध मार्च करने का निर्णय लिया है।जिसे शेखपुरा में भी करना है।
बैठक में सर्वसम्मत फैसला लिया गया है कि 20 जुलाई को शेखपुरा जिलाधिकारी के समक्ष बढ़ते अपराध के खिलाफ प्रतिरोध मार्च किया जाएगा। साथ ही साथ जिले के अंदर सभी प्रखंड मुख्यलियों पर जनता के ज्वलंत सवालों को लेकर धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें 25 जुलाई को शेखपुरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय, 29 जुलाई को चेवारा, बरबीघा और घाटकोसुम्भा तथा 30 जुलाई को अरियरी मे धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। जिसके तैयारी में गांव-गांव मे मीटिंग सभा करने और जन समस्याओं को नोट करने के लिए कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी ताकत झोंकने का फैसला लिया है। बैठक में सहायक जिला सचिव गुलेश्वर यादव, पार्टी के वरिष्ठ नेता चंद्र भूषण प्रसाद ,निधीश कुमार गोलू, अफजल गणी ,ललित शर्मा, अनिल कुमार दास ,धुरी पासवान, वीरेंद्र पांडेय समेत अन्य जिला परिषद सदस्य के उपस्थित थे।

Leave a Comment