बजरंग दल जिला में है सक्रिय, आगामी कार्यक्रम को लेकर किया बैठक

रिपोर्ट – धर्मेन्द्र कुमार

शेखपुरा – जिले में रजनीश कुमार प्रान्त संयोजक बजरंग दल बिहार में प्रवास हुआ, जहाँ शेखपुरा पहुँचकर बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ताओ से भेंट किया. अशोक कुमार प्रशिक्षक बलोपासना केन्द्र के नेतृत्व में डोमू साव के ठाकुरवाड़ी, लालबाग में बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें जिले, प्रखंड ,ग्राम से लेकर वार्ड स्तर के बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ता शमिल हुए जिसमें पूर्व एवं आगामी कार्यक्रम पर चर्चा हुई। प्रांत संयोजक राजनिश इस दौरान बैठक में आगामी कार्यक्रम, संगठन विस्तार, धर्मांतरण रोकने, संस्कार शाला, गौशाला , सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए जिला इकाई को निर्देश दिया गया । मनोहर कुमार सोनी ने बताया कि बजरंग दल हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है और देश का बल है बजरंग दल। वहीं मौके पर बजरंग दल से निखिल, राजन, प्रह्लाद, आयुष, अमर, एवम दुर्गा वाहिनी से प्राची, प्रियंका ,तानिया के अलाव दर्जनों हितचिंतक उपास्थित रहें. वहीं बैठक में हिंदू स्वाभिमान और मान बिंदूओ की रक्षा की संकल्प लिए।

Leave a Comment