रिपोर्ट – डेस्क न्यूज़

शेखपुरा – थैलिसिम्या बीमारी के शिकार 21 वर्षीय कुंदन सिंह रसलपुर गांव निवासी को O+ ब्लड की शक्त आवश्यकता थी. वहीं ख़बर सुनते ही सागर मिश्रा के द्वारा O+ ब्लड डोनेट किया गया. जहाँ सदर के ब्लड बैंक इंचार्ज रणवीर कुमार ने आपातकालीन स्थिति में बजरंग दल के मनोहर सोनी को स्थिति की गंभीरता को देखते हुये फ़ोन कर सारी बात बताई । तत्काल मनोहर सोनी ब्लड लिस्ट देखकर देने का भरोसा दिया ओर डोनर सागर मिश्रा को लेकर अस्पताल पहुंचे गये. 
ब्लड मरीज के भाई चंदन को सौप दिया गया। मरीज के भाई भी बजरंग दल की तरह सेवा देने का वादा किया है और बजरंग दल से जुड़ने की ईच्छा भी जताई। समाजिक कार्यो मे बढ़ चढ़ हिस्सा लेने जिला का सबसे अग्रणी दल साबित हुआ. पत्रकारों के द्वारा पूछे जाने पर बजरंग दल के संयोजक ने मनोहर कुमार सोनी बताया की बजरंग दल समाज मे किसी भी स्थिति प्रस्थिति से सेवा के लिए 24 घण्टे खड़ा है बुला कर तो देखिये.









