श्री बाबू के गांव में सुदर्शन को मिला भरपूर सहयोग

माउर गांव में निर्दलीय सुदर्शन कुमार का जोरदार स्वागत, समाज में उत्साह और भरोसा

बरबीघा (शेखपुरा):

 


शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत माऊर गांव में निर्दलीय प्रत्याशी सुदर्शन कुमार का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में ग्रामीणों और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर राजीव सिंह, रिंकू सिंह, गौतम कुमार, अभिषेक सिंह मोनू सिंह विकी सिंह, बबलू बांगर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सुदर्शन कुमार को भरपूर समर्थन और सहयोग देने का संकल्प लिया।

गांव पहुंचते ही सुदर्शन कुमार ने श्री बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पूरे गांव का भ्रमण कर लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

कार्यक्रम में रिंकू सिंह ने कहा कि, “इस बार जनता ने सटीक संदेश दे दिया है। सुदर्शन कुमार को भारी मतों से जीत हासिल होगी।”

विधायक ने कहा कि, “शेखपुरा जिले के बरबीघा की तीन धरोहरें — श्री बाबू, लाल बाबू और राजो बाबू हैं। गर्व की बात है कि सुदर्शन कुमार राजो बाबू के पोते हैं। उन्हें गांव-समाज का भरपूर समर्थन मिला है।”

सूत्रों के अनुसार, टिकट कटने से समाज में नाराज़गी है और सभी जाति और धर्म के लोग सुदर्शन कुमार की जीत में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे विकास और ईमानदारी की राजनीति के पक्ष में हैं और माउर से सुदर्शन कुमार की जीत सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Comment