बरबीघा के विधायक ने मुख्यमंत्री से किया मुलाकात

 

बरबीघा से नव-निर्वाचित विधायक डॉ. पुष्पांजय कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात

शेखोपुरसराय से सौरभ कुमार की रिपोर्ट

 

बरबीघा। बरबीघा विधानसभा क्षेत्र से नव-निर्वाचित विधायक डॉ. पुष्पांजय कुमार ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र की जीत का श्रेय जनता को देते हुए मुख्यमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

मुलाकात के दौरान बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री ललन सिंह, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी तथा जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी उपस्थित रहे। डॉ. पुष्पांजय कुमार ने सभी नेताओं के आवास पर जाकर उन्हें अपनी जीत की शुभकामनाएँ देने पर कृतज्ञता व्यक्त की और पुष्पगुच्छ भेंट किया।

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायक को बधाई देते हुए बरबीघा क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डॉ. पुष्पांजय ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए मार्गदर्शन पर वे पूरी निष्ठा के साथ अमल करेंगे, जिससे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

विधायक की इस मुलाकात और विकास को लेकर उनके संकल्प से क्षेत्र की जनता में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है

Leave a Comment