बरबीघा विधानसभा में सुदर्शन कुमार को मिला बड़ा सहारा — गौतम कुमार ने थामा साथ


बरबीघा (शेखपुरा): विधानसभा चुनाव को लेकर बरबीघा क्षेत्र में राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच माऊर गांव से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। प्रख्यात समाजसेवी एवं गौतम कुमार ने शनिवार को निर्दलीय प्रत्याशी सुदर्शन कुमार को खुला समर्थन देकर चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं।
गांव में आयोजित जनसभा में गौतम कुमार के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस दौरान गौतम कुमार ने कहा—
बरबीघा की जनता परिवर्तन चाहती है। इस बार निर्दलीय प्रत्याशी सुदर्शन कुमार भारी मतों से विजयी होंगे। हम पूरी ताकत के साथ उनके समर्थन में हैं और 20,000 वोटों के अंतर से जीत सुनिश्चित करेंगे।”

सभा स्थल पर उपस्थित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तालियों और नारों से उनका स्वागत किया। गौतम कुमार के समर्थन से सुदर्शन कुमार के पक्ष में लहर और तेज़ हो गई है।
स्थानीय राजनीतिक जानकारों का कहना है कि माऊर क्षेत्र में गौतम कुमार का जनाधार काफी मजबूत है, और उनके जुड़ने से सुदर्शन कुमार की स्थिति अब पहले से कहीं अधिक मज़बूत हो गई है।
इस नई राजनीतिक गठजोड़ के बाद बरबीघा की सियासत में नई हलचल मच गई है। क्षेत्र के मतदाताओं के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि अब सुदर्शन कुमार की जीत लगभग तय है।









