ज्ञानोत्सव प्रतियोगिता प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता मुंगेर में आयोजित की गई, जिलाधिकारी ने किया पुरसस्कृत

रिपोर्ट:-सुनील कुमार

शेखपुरा:-समाहरणाल शेखपुरा मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव प्रतियोगिता -2025 अंतर्गत प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता मुंगेर में 8.4.25 को आयोजित की गई ।जिसमें दूसरे स्थान पर जिला शेखपुरा की टीम रही। आज जिला पदाधिकारी महोदय शेखपुरा द्वारा विजेता टीम के छात्र-छात्रा को मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया एवं बच्चों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफल होने की शुभकामना देते हुए कहा कि खेलों के प्रति छात्र-छात्राओं में जागरूकता अपने ज्ञान का परीक्षण एवं विश्लेषण करने तथा अपनी क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ मानसिक अभ्यास, शैक्षणिक समस्या समाधान और निर्णय – निर्माण में उपयोगी होता है और कौशल को विकसित करता है।

Leave a Comment