रिपोर्ट- न्यूज़ डेस्क

बरबीघा- प्रखंड के मध्य बिद्यालय पिंजड़ी में पंचयात द्वारा निर्मित पुस्तकालय का उद्धघाटन जिला पंचायतीराज पदधिकारी धर्मेश कुमार एवं मुखिया पुजा कुमारी द्वारा सयुंक्त रूप से क़ी गई इस मौक़े पर बी पी आर ओ बरबीघा पंचयात सचिव अर्जुन कुमार मुखिया प्रतिनिधि अजीत कुमार छोटू
बिद्यालय के शिक्षक एवं बच्चे मौजूद थे. जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने बताया क़ी पंचयात स्तर पर लायब्रेरी खुलने से बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में आसानी होगी और आगे बढ़कर जिला का नाम रौशन करेंगे. इस मौक़े पर बच्चों द्वारा स्वागत गान कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया. मुखिया पुजा कुमारी द्वारा
पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मनित किया गया बिद्यालय के शिक्षक द्वारा मुखिया एवं पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मनित किया गया. पंचायत के विकाश को लेकर मुखिया पूजा कुमारी का सतत प्रयास जारी है.









