हिट वेव/लू से बचने का क्या है उपाय को लेकर जिला प्रशासन ने किया है अहम बैठक

रिपोर्ट- सुनील कुमार

शेखपुरा – आज दिनांक 09 अप्रैल 2025 को श्री संजय कुमार, उप विकास आयुक्त, शेखपुरा की अध्यक्षता में हीट वेव/लू से संबंधित विभिन्न विभागों के द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई । सर्वप्रथम उनके द्वारा सभी नगर निकाय क्षेत्रों में प्याऊ ,वाटरएटीम , वाटर टैंकर की संख्या की समीक्षा करते हुए उनके द्वारा निर्देश दिया गया कि महत्वपूर्ण जगहों पर गर्मी को देखते हुए प्याऊ की संख्या बढ़ाया जाए । साथ ही शेखपुरा नगर निकाय में 02 एवं बरबीघा नगर निकाय में 01 आश्रय स्थल जो संचालित है उनकी संख्या बढ़ाया जाए तथा वहां बेसिक सुविधाओं भी उपलब्ध कराए । वहां आश्रय लेने वाले लोगों की सूची भी तैयार करे ।

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बताया गया कि जिला अंतर्गत सदर अस्पताल,रेफरल अस्पताल बरबीघा एवं अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हीट वेव के मद्देनजर कुल मिलाकर 08 समर्पित हीट वेव बनाए गए है जिसमें कुल 44 बेड उपलब्ध है । सभी वार्डो में कूलर / ऐसी की सुविधा उपलब्ध है । साथ ही उपलब्ध सभी 17 एम्बुलेंस पूरी तरीके से ठीक है एवं उपयोग में है ।

कार्यपालक अभियंता ,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण कार्यालय शेखपुरा के द्वारा बताया गया कि जिला में कई प्रखंडों में भू जल के स्तर में थोड़ी गिरावट आई है । 31.03.2025 को शेखपुरा जिला का औषत जल स्तर 37.38 फीट है । नल जल योजना एवं खराब चापकलो की खराब जानकारी मिलते ही शीघ्र ही गैंग भेजकर उन्हें ठीक कराया जा रहा है । जिला पदाधिकारी के द्वारा भी प्रत्येक सप्ताह इसकी समीक्षा की जा रही है ।सभी विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर 50 50 ओ आर एस उपलब्ध कराए जा रहे है ।

जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि दिनांक 07/04/2025 से जिला के सभी विद्यालय का संचालन 06:30 बजे पूर्वाह्न से 12:30 बजे तक संचालित किया जा रहा है । साथ ही सुरक्षित शनिवार के तहत बच्चों को लू के दौरान क्या करे ,क्या न करे उसकी भी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है ।

इसके साथ ही सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर आपदा प्रबंधन कार्यालय के द्वारा छोटे बच्चे / गर्भवती महिलाओं के लिए क्या करे ,क्या न करे उससे संबंधित फ्लैक्स भी लगाए गए है ।सूचना जनसंपर्क कार्यालय के द्वारा भी विभिन्न माध्यमों से लू/हीट वेव से संबंधित जागरूकता फैलाई जा रही है।

जिला पशुपालन पदाधिकारी को पशु एम्बुलेंस को तैयार रखने को कहा गया है । साथ ही सभी पशु अस्पताल एवं टीम को क्षेत्र भ्रमण करने को कहा गया है । श्रम अधीक्षक को भी श्रमिकों के बीच जागरूकता चलाने को कहा गया है तथा प्रतिदिन उसके प्रतिवेदन से उन्हें अवगत कराने को कहा गया है ।

वही अग्निशमन कार्यालय को अपनी व्हीकल को तैयार स्थिति में रखने को कहा गया है । साथ ही विभिन्न विद्यालयों ,जीविका दीदियों के समूह , मुख्य स्थलों इत्यादि जगह पर जागरूकता चलाने को कहा गया है । उन्होंने अग्निशमन कार्यालय को जिला के सरकारी संस्थानों , अस्पताल , मॉल अन्य संस्थानों का फायर ऑडिट कर रिपोर्ट भेजने को कहा गया है । इसके साथ ही दिनांक 14 से 20अप्रैल से एक सप्ताह तक चलने वाले “अग्नि सुरक्षा सप्ताह ” के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारी करने का आदेश भी उनके द्वारा दिया गया है ।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता,सिविल सर्जन ,जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी , जिला शिक्षा पदाधिकारी सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी एवं अन्य सभी सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे ।

Leave a Comment