देखें जिला की बैठक में आज क्या हुआ, सप्ताहिक बैठक में जिलाधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे

रिपोर्ट – न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – आरिफ अहसन, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ सोमवारीय साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रखंडों से विभिन्न विभागों के प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी भी अपने-अपने प्रखंड से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम उपस्थित थें।
उक्त बैठक में जिले के सभी विभागों यथा- स्वास्थ्य, शिक्षा, मनरेगा, जीविका, विद्युत , आई॰सी॰डी॰एस॰, आपूर्ति, नगर एवं आवास विभाग, पी॰एच॰ई॰डी॰,श्रम विभाग, कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उत्पाद विभाग, डी॰आर॰सी॰सी॰, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, मत्स्य विभाग, लघु सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग आदि के द्वारा संचालित योजनाएं की अधतन स्थिति की समीक्षा की गई।
विभिन्न विभागों में क्रय किये गये सामग्रियों अथवा कार्यों के उपरांत भुगतान किये विपत्रों की राशि से नियमानुसार जी॰एस॰टी॰ एवं आयकर कटौती के संबंध में वित्त विभाग द्वारा दिये गये निर्देशों की समीक्षा करते हुए इसे गंभीरता से लेते हुए ससमय अनुपालन करने का निदेश सभी कार्यालय प्रधान को दिया गया। इसके अतिरिक्त ए॰सी॰ डी॰सी॰ विपत्रों के निष्पादन करने का निदेश दिया।
आगामी गर्मी के मौसम में आमलोगों को पेयजल की होने वाली समस्या का उल्लेख करते हुए समीक्षा में कार्यपालक अभियंता पी॰एच॰ई॰डी॰ को संभावित पेयजल की समस्या के निदान के लिए की गई अपने स्तर तैयारी कर पंचायत वार प्रतिवेदन से अवगत कराने को कहा गया।
जिलान्तर्गत नीलाम पत्रवाद के मामलों में बड़े बकायेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निदेश दिया। नीलाम पत्रवाद के शत प्रतिशत मामलों में नोटिस जारी करने को कहा गया है। साथ ही सभी नीलाम पत्रवाद पदाधिकारी को गिरफ्तारी या अन्य कार्रवाई की विस्तृत जानकारी के साथ प्रेस विज्ञप्ति जारी कराने का निदेश भी दिया गया। साथ ही तलवाना की राशि जमा करने हेतु भी निदेश दिया गया।
आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए अबतक चिन्हित की गई भूमि एवं भवन निर्माण की स्थिति के संबंध में बताया गया कि भवन निर्माण हेतु कार्य प्रारम्भ किया गया है। जिला पदाधिकारी, महोदय ने अंचलाधिकारी को आँगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण हेतु विवाद रहित भूमि उपलब्ध कराने का निदेश दिया। आँगनवाड़ी केन्द्रों के लिए भवन निर्माण हेतु कम से कम 3 डिसिमल भूमि की आवश्यकता होती है। इसके अतिरिक्त जो भवन जर्जर हो चुकी है उसकी मरम्मति भी तेजी से कराने का निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। जिले में स्वीकृत 718 आँगनबाड़ी केन्द्रों में से 347 अपना एवं अन्य सरकारी भवनों में संचालित की जा रही है । सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर सभी प्रकार की वेसिक सुविधा तथा शौचालय ,पानी , बिजली इत्यादि की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराने का निदेश भी दिया गया। आंगनबाड़ी के लिए चिन्हित भूमि के अतिक्रमण कर लेने की स्थिति में संबंधित अंचलाधिकारी को नोटिस देते हुए अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी, महोदय ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जन-शिकायत के मामलों को समय से निष्पादित करने, विधानसभा एवं विधान परिषद के तारांकित/अतारांकित 24 घंटे के अंदर संबंधित पदाधिकारी प्रतिवेदन सामान्य शाखा को उपलब्ध करायेंगे। इसके अतिरिक्त माननीय उच्च न्यायालय के लंबित सभी प्रकार के मामलों यथा-सी॰डब्लू॰जे॰सी॰, एम॰जे॰सी॰ एवं एल॰पी॰ए॰ आदि के मामलों को प्राथमिकता देते हुए निष्पादित करें। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों का सर्वे कार्य में इस बात का ध्यान रखा जाय कि कोई भी योग्य लाभुक छूटने न पाए।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों बी॰एल॰ओ॰ के साथ बैठक कर नाम जोड़ने, एवं नाम में शु़िद्धकरण करने बुथ स्तर पर अभियान चलाकर समुचित व्यवस्था करने, भी॰ टी॰ आर॰ बढ़ाने हेतु सरकारी या प्राइवेट काॅलेज कैम्पस में शिविर लगाने, तथा सुरक्षा बल हेतु ठहराव हेतु उचित व्यवस्था करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय को प्रतिवेदन से अवगत कराने का निदेश दिया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता-सह-जिला गोपनीय पदाधिकारी, सभी वरीय उप समाहर्ता एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।
डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।

Leave a Comment