बिहार दिवस की तैयारी जोरो पर, जिलाधिकारी सहित कई वरिये अधिकारी नें पूर्व में किया बैठक

रिपोर्ट- न्यूज़ डेस्क

शेखपुरा – आरिफ अहसन जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में दिनांक 22 मार्च 2025 बिहार दिवस के शुभ अवसर पर हो रही तैयारियों को अंतिम रूप देने को लेकर मंथन सभागार शेखपुरा में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया ।
मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय शेखपुरा स्थित परेड ग्राउंड शेखपुरा में आयोजित की जायेगी जिसके लिए इस वर्ष का थीम उन्नत बिहार विकसित बिहार निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 24 स्टाल के द्वारा अपने-अपने विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं उत्कृष्ट कार्यों का स्टाॅल पर प्रदर्शित करने को कहा गया है । कार्यक्रम का आरंभ प्रात 06:00 बजे से किया जाएगा ,जिसमें जिला के पदाधिकारियों के साथ स्कूली बच्चे एवं आमजन समाहरणालय परिसर से चांदनी चौक, वी आई पी मोड़ से होते हुए प्रभात फेरी निकला जाएगा जो श्यामा सरोवर पार्क जाकर खत्म होगी । वहां जाकर जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण भी पदाधिकारियों के द्वारा किया जाएगा । विभिन्न प्रखंडों में भी इसी तर्ज पर प्रभात फेरी का आयोजन करने को कहा गया है ।
मुख्य कार्यक्रम का प्रभारी मंत्री के द्वारा उद्घाटन 11:00 बजे पूर्वाह्न में कराने की योजना बनाई गई है । इस अवसर पर सभी माननीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाना है। जिसमें स्टॉल प्रदर्शनी के साथ साथ मुख्य अतिथियों के द्वारा अभिभाषण इत्यादि का कार्यक्रम निर्धारित है । स्टॉल के माध्यम से इस वर्ष के थीम “उन्नत बिहार ,विकसित बिहार ” को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

बिहार दिवस को लेकर सभी सरकारी भवनों एवं थानों को ब्लू रोशनी से सजाने को कहा गया है । इस अवसर पर सभी तरह के निजी संस्थानों एवं आमजनों से भी अपने अधिष्ठानों एवं भवनों को ब्लू रोशनी से सुसज्जित करने का अनुरोध जिला प्रशासन द्वारा किया गया है ।

बिहार दिवस को लेकर विभिन्न तरह का खेल एवं अन्य गतिविधियां करवाने का भी निर्णय लिया गया है । इस अवसर पर खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत बैडमिंटन तथा कब्बड्डी प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया है जिसको जिम्मेदारी जिला खेल पदाधिकारी को दी गई है । जिला पदाधिकारी के द्वारा पंचायत स्तर पर नए बनाए गए खेल मैदानों में खेल का आयोजन कराने को कहा गया है। वही छात्रों को बीच पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी जिसकी जिम्मेवारी जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया है । रंगोली के माध्यम से बिहार के विकास एवं अन्य सामाजिक संदेश देते हुए रंगोली का आयोजन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस एवं जीविका को दिया गया है ।

इस अवसर पर शाम 5.00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें बाहरी प्रसिद्ध कलाकारों के साथ साथ स्थानीय प्रतिभाशाली कलाकारों के द्वारा अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया जाएगा । साथ ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा जिसमें पदाधिकारियों के अलावा आम जन से भी स्वेच्छा से रक्त दान करने हेतु प्रेरित भी किया जाएगा।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी एवं सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने अपने क्षेत्रों अंतर्गत विभिन्न माध्यम से इसका व्यापक प्रचार प्रसार भी करने को कहा गया है ।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अपर समाहर्ता, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला गोपनीय पदाधिकारी, सभी वरीय उप समाहर्ता सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

डी॰पी॰आर॰ओ॰,
शेखपुरा।

Leave a Comment