रिपोर्ट :- रवि कुमार

शेखपुरा :- जिले के मेहूस थाना क्षेत्र के भदरथी गांव में उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह परीक्षण शिविर का सफल आयोजन। वहीं पिंजरी पंचायत के भदरथी गांव में मुखिया पूजा कुमारी, पिरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो धर्वेन्द्र कुमार पटेल, और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कुशेढ़ी के सहयोग से उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 80 ग्रामीणों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गई, जिसमें कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर साधना सिन्हा, ANM बेबी कुमारी, आशा फैसिलिटेटर अनीता सिन्हा और आशा कार्यकर्ता कुमकुम कुमारी ने सहयोग दिया। जिन लोगों में रक्तचाप या शुगर स्तर असामान्य पाया गया, उन्हें औषधि वितरित की गई और गंभीर मामलों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व रेफरल अस्पताल जाने की सलाह दी गई। एनसीडी स्क्रीनिंग के माध्यम से गैर संचारी रोग का समय पर इलाज और नियंत्रण संभव है, जिससे लोग अपनी जीवन गुणवत्ता को सुधार सकते हैं और लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। यह शिविर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने, रोगों की समय पर पहचान और जीवन गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा। इस सफल आयोजन में मुखिया पूजा कुमारी, पिरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो धर्वेन्द्र कुमार पटेल और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।









