‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत छ: सेविकाओं को बीडीओ ने किया सम्मानित

रिपोर्ट :- रवि कुमार

शेखपुरा :- चेवाड़ा प्रखंड स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी बिपिन कुमार द्वारा आंगनवाड़ी सेविकाओं को सम्मानित किया गया। ज्ञात है कि विगत 02 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती के शुभ अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं संपूर्णता अभियान के समापन के अवसर पर आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं संपूर्णता अभियान के समापन के अवसर पर आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा बनाई गई। वहीं स्वच्छता विषय की रंगोली की सराहना करते माननीय सासंद राज्यसभा शंभू शरण पटेल द्वारा आंगनवाड़ी सेविकाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुरस्कार राशि उपलब्ध कराई गई थी। सभी छ: सेविकाओं ने रंगोली कार्यक्रम में भाग लिया था उन सभी सेविकाओं को आज प्रखंड विकास पदाधिकारी चेवाड़ा द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सभी सेविकाओं को इस प्रकार के कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन करना चाहिए। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी चेवाड़ा ने सेविकाओं के कलात्मक प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि अन्य सेविकाएं जिन्हें विभिन्न कलाओं में अभिरुचि है वे भी ऐसे कार्यक्रम अवश्य भाग ले। इस अवसर पर परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका रंजना कुमारी एवं साइमी तब्बसुम के साथ साथ सेविका भी उपस्थित थी

Leave a Comment