रिपोर्ट -सुनील कुमार

शेखपुरा:-शेखपुरा जिला अंतर्गत विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा गया ।इस अवसर पर श्री आरिफ अहसन, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा के द्वारा बताया गया
कि आज उन शहीदों को श्रद्धांजलि देने का दिन है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। यह दिन हम सभी को शहीदों के बलिदान की याद दिलाते हुए उनके आदर्श जीवन के उच्च विचार एवं मूल्यों का भी अपने जीवन में अंगीकार करने की प्रेरणा देता है ।
स्वयं से ऊपर उठा कर अपने देश के प्रति अपनी कर्तव्य की याद दिलाता है । राष्ट्य हित सर्वोपरि है । इस अवसर पर हमलोगों को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके सपनों के भारत को बनाने में अपना पूर्ण योगदान एवं समर्पण दे ,ताकि उनका ये अमूल्य बलिदान व्यर्थ नहीं जाए ।









