रिपोरी :- रवि कुमार

शेखपुरा : गुरुवार को बिहार सरकार की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र तथा स्वास्थ्य जांच सदर अस्पताल शिविर लगाकर किया गया। इस दौरान शिविर में वाहन चालकों का विजन टेस्ट, कलर एक्यूरेसी टेस्ट इत्यादि कराया गया। मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि आज चालकों के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी चालकों को नेत्र जांच कर उनकी समस्या का समाधान भी किया गया। उक्त मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी आलोक राय के बताया गया कि सड़क सुरक्षा माह में जागरूकता लाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल के साथ समन्वय कर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है। जिसका उद्देश्य सभी वाहन चालकों के आंखों का जांच कर उनको सही सलाह देना है, ताकि आंखों की समस्या एवं दृष्टिबाधित्ता से बचे रहे और इससे होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाया जा सके।









