रिपोर्ट :- रवि कुमार

शेखपुरा :- गुरुवार को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में जिला शिक्षा कार्यालय शेखपुरा कि ओर से कराए जा रहे बिहार लोक सेवा आयोग के नव चयनित शिक्षकों का डॉक्यूमेंट सत्यापन के लिए उपस्थित हुए। वहीं सभी शिक्षकों को बिहार सरकार की अति महत्वकांक्षी योजना *कुशल युवा कार्यक्रम, स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना* के बारे में निबंधन केंद्र के कर्मियों के द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। उपस्थित लोगों को मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के बारे में बताया गया की इस योजना के तहत इंटर की पढ़ाई पूरी कर चुके 20-25 वर्ष के सभी बेरोजगार युवाओं को रोजगार की तलाश करने हेतु प्रतिमाह रू 1000/- अधिकतम 2 वर्षों तक दिया जाता है एवं साथ ही कुशल युवा कार्यक्रम के तहत 3 महीने का कंप्यूटर प्रशिक्षण भी मुफ्त दिया जाता है। कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में बताते हुए जानकारी दी गई कि 10 वीं पास 15-28 वर्ष के सभी लोग इस प्रशिक्षण का लाभ मुफ्त प्राप्त कर सकते हैं जिसमे कि तकनीकी के साथ साथ व्यवहार कुशलता एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए इसकी सभी प्रक्रिया को समझाया गया साथ ही इसमें आवेदकों को आनेवाली परेशानियों से बचने का भी सभी हल बताया गया। साथ ही उनसे आग्रह किया गया कि योगदान होने के बाद आप सभी जिस विद्यालय में जाए वहां भी बच्चों को इसकी जानकारी दे ताकि सरकार की योजनाओं से भी लाभंभित हो सके। इसके अलावा आस पास रहने वाले लोगों को भी इसके बारे में बताए। इस मौके पर जिला निबंधन केंद्र के कर्मियों सहित प्रबंधक प्रियंका राज, सहायक प्रबंधक रंजीत कुमार भगत एवं शिक्षा विभाग के कर्मीगण भी मौजूद रहे।









