बढ़ाया जिला का मान – करगंडा यूनिवर्सिटी कज़ाखस्तान से पढ़े डॉ. पुनीत ने पहली बार में FMGE परीक्षा पास किया

रिपोर्ट- चतुरानन्द मिश्रा

शेखपुरा: जिले के माफो गांव के निवासी डॉ. पुनीत ने विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (FMGE) 2024 में पहली ही बार में सफलता प्राप्त कर शेखपुरा का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया। डॉ. पुनीत, जो करगंडा यूनिवर्सिटी, कज़ाखस्तान से अपनी चिकित्सा की पढ़ाई पूरी कर लौटे हैं, ने अपनी इस शानदार उपलब्धि से क्षेत्र में प्रेरणा का नया उदाहरण पेश किया है।

डॉ. पुनीत, माफो गांव निवासी श्री पुरुषोत्तम कुमार के पुत्र हैं। उन्होंने कठिन परिश्रम और लगन से न केवल अपनी मेडिकल पढ़ाई पूरी की, बल्कि FMGE जैसे कठिन परीक्षा में पहली ही कोशिश में सफलता अर्जित कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और दृढ़संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

FMGE परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जिन्होंने विदेशी मेडिकल विश्वविद्यालयों से पढ़ाई की है और भारत में चिकित्सा अभ्यास के लिए पात्रता चाहते हैं। इस परीक्षा को पास करना किसी भी मेडिकल छात्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है।

डॉ. पुनीत की इस सफलता पर उनके परिवार, दोस्तों और शेखपुरा के लोगों ने खुशी जताई है। उनके पिता ने कहा कि यह पूरे परिवार और जिले के लिए गर्व का क्षण है। स्थानीय लोग भी उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं और उन्हें भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

डॉ. पुनीत की यह उपलब्धि उन छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी जो विदेश में पढ़ाई कर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।

Leave a Comment