रिपोर्ट – रवि कुमार

शेखपुरा :- शहर के विआईपी रोड साथी पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में डॉ o अशोक कुमार (ए सी एस) के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम द्वारा 22 जनवरी को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान प्राचार्य विनय कुमार सहित सभी शिक्षकों की उपस्थिति में ACS के नेतृत्व में डॉ o राहुल कुमार, डॉ सुनील चंद्र राय, डॉ प्रियंका कुमारी, राकेश कुमार फार्मासिस्ट,और आरती कुमारी ने स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर किए। वहीं।
प्राचार्य विनय कुमार ने आए हुए चिकित्सक का आभार प्रकट करते हुए स्वागत किए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बच्चों को वार्तालाप में हो रहे परिवर्तन से सजग रहकर अपने को स्वस्थ्य और अपने आसपास रह रहे लोगों को भी ध्यान देने का सुझाव देते। स्वास्थ्य की भी कामना की। तत्पश्चात सभी चिकित्सक ने बच्चों के स्वास्थ्य की जाँच कर आवश्यक दिशा निर्देश देने हुए उचित दवा भी मुहैया कराए। इस अवसर पर प्राचार्य ,सभी शिक्षक ,एवं सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।









