रिपोर्ट – चतुरानन्द मिश्रा

सरमेरा प्रखंड (धनामा डीह)। शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को सरमेरा प्रखंड के धनामा डीह में मिलेनियम हेरिटेज स्कूल का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर लता राज फाउंडेशन की निदेशक शबनम लता उपस्थित रहीं। अपने समाजसेवी कार्यों और गरीब ग्रामीणों के मसीहा के रूप में पहचानी जाने वाली शबनम लता ने इस समारोह में अपने प्रेरणादायक शब्दों से सभी को प्रोत्साहित किया। स्कूल के प्रिंसिपल पवन सिंह ने बताया कि यह स्कूल उनके और उनके स्वर्गीय ससुर, श्री जवाहर सिंह जी का सपना था, जिसे अब साकार किया गया है। शबनम लता ने अपने संबोधन में कहा, “ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की कमी दूर करने के लिए इस प्रकार की पहल अत्यंत आवश्यक है। मैं इस अद्भुत प्रयास और शिक्षा के प्रति पवन जी के समर्पण बहुत हीं सराहनीय है बता दें की शबनम लता केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि सामाजिक उत्थान के विभिन्न पहलुओं में भी अग्रणी हैं। शेखपुरा, नालंदा और नवादा जिलों में उन्होंने गरीब छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग संस्थान स्थापित किए हैं, जहां सैकड़ों छात्र-छात्राएं अपनी शिक्षा पूरी कर रहे हैं। इसके अलावा, ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उन्होंने निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोले हैं, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। मिलेनियम हेरिटेज स्कूल की सबसे खास बात यह है कि छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए फीस में 50% की रियायत दी गई है। ग्रामीण परिवेश को ध्यान में रखते हुए फीस को भी न्यूनतम रखा गया है। इस उद्घाटन समारोह में शबनम लता ने न केवल शिक्षा की महत्वता पर जोर दिया, बल्कि समाज के हर वर्ग के उत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया। उनके प्रयास न केवल प्रेरणादायक हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में नई ऊर्जा और आशा का संचार कर रहे हैं। शबनम लता की इस उपस्थिति ने उद्घाटन समारोह को विशेष बना दिया और उनके कार्यों ने यह साबित कर दिया कि वे समाज की सच्ची मसीहा हैं।









