जन सुराज के जिला कार्यवाहक समिति की घोषणा, डॉक्टर दीपक कुमार बने जिला अध्यक्ष

रिपोर्ट :- रवि कुमार

शेखपुरा:- नगर परिषद क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित एक निजी होटल में जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति की घोषणा को लेकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के विभिन्न पदाधिकारियों के नाम और जिम्मेदारियां पार्टी के जिला प्रभारी निरंजन निषाद के द्वारा घोषित की गईं। घोषित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है। संरक्षक मंडल: बृजनंदन प्रसाद, उमेश सिंह, डॉ श्याम सुंदर पांडे, डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह एवं अशोक कुमार महतो का नाम प्रमुख है। जबकि केवटी पंचायत के मुखिया डॉ दीपक कुमार को पार्टी का जिला अध्यक्ष,महासचिव चंद्रभूषण प्रसाद सिंह,युवा अध्यक्ष रामप्रवेश यादव,जिला अभियान समिति संयोजक दिलीप महतो,महिला जिला अध्यक्ष संगीता कुमारी चुनी गई। इस कार्यक्रम में 46 नामित पदाधिकारियों की सूची घोषित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता निरंजन निषाद ने की और संचालन मुकेश सिंह ने किया। समिति की घोषणा जन सुराज की 4 सदस्यीय प्रदेश कोर कमिटी के सदस्यों द्वारा की गई। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष डॉक्टर दीपक कुमार ने कहा, जन सुराज का उद्देश्य बिहार में एक ऐसी राजनीतिक व्यवस्था बनाना है, जो सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य करे। हमारी सरकार बनने के बाद शिक्षा, महिला, बाल विकास और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हम पूरी सक्रियता के साथ इन क्षेत्रों में बदलाव लाने का कार्य करेंगे।

Leave a Comment