रिपोर्ट -सुनील कुमार

शेखपुरा:-संजय झा ,उप सचिव ,वित मंत्रालय ,भारत सरकार की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला कार्यक्रम, नीति आयोग ,भारत सरकार के विभिन्न सूचकांकों के तहत वित्तीय समावेशन मापदंडों पर इस जिला की प्रगति की समीक्षा की गई ।बैठक के आरम्भ में राजेश कुमार सिन्हा ,एलडीएम ,शेखपुरा के द्वारा संजय झा का स्वागत पौधा एवं शॉल देकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर एलडीएम शेखपुरा के द्वारा बताया गया कि केंद्र सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाएं यथा अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना , प्रधानमंत्री जन धन योजना इत्यादि के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को आच्छादित करने के उद्देश्य से जिला अंतर्गत सभी पंचायतों में स्थानीय स्तर पर कैंप का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है । दिनांक 15 अक्टूबर 2024 से लेकर यह विशेष
अभियान 15 जनवरी 2025 तक चलाया जा रहा है ।
इसके साथ ही जिला में 02 वित्तीय साक्षरता क्लब के द्वारा भी लोगों को वित्तीय रूप से साक्षर बनाया जा रहा है । साथ ही बढ़ते डिजिटल लेने देन की मद्देनजर लोगो को फ्रॉड इत्यादि से भी कैसे सुरक्षित रहे ,उसकी भी जानकारी दी जाती है ।
इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता शेखपुरा द्वारा बताया गया कि वित्त वर्ष 2023 24 में आकांक्षी जिला कार्यकम के वित्तीय समावेशन मापदंडों पर बेहतर कार्य करने को लेकर नीति आयोग के द्वारा इस जिला को पुरस्कार स्वरूप 03 करोड़ की अतिरिक्त राशि प्रदत की गई थी । उस समय हमारा जिला ने पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया था । उस पुरस्कार स्वरूप राशि से जिला प्रशासन द्वारा 05 कल्याणकारी योजनाओं का प्रस्ताव बनकर नीति आयोग को भेजा जा चुका है ।
इस अवसर पर श्री संजय झा सर के द्वारा बिटिया मापदंडों पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए जिला प्रशासन एवं बैंको के समूह की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि आज सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं से जोड़ने का है । इसके लिए अहम है कि हम लगातार प्रयास करे ताकि जो लोग इस योजना से वंचित रह गए है ,उन्हें भी सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया जा सके ।
इस अवसर पर कई बैंको के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना से लाभान्वित लोगो की सफलता की कहानी बताते हुए कहे कि आज उनलोगों ने उन पैसे से स्वरोजगार आरम्भ कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सम्मान के साथ आज समाज में जी रही है ।तथा दूसरों के लिए भी एक प्रेरणा का श्रोत बनी हुई है ।
इस अवसर पर जिला अंतर्गत विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि का अलावा नाबार्ड एवं आरसेटी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।









