जिला खनिज फाउंडेशन की आयोजित बैठक

रिपोर्ट -सुनील कुमार

शेखपुरा:-समाहर्त्ता, शेखपुरा की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन की आयोजित बैठक में गत दिनांक 09.10.2024 को सम्पन्न बैठक में चयनित योजनाओं के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गयी।इस अवसर पर माननीय विधायक शेखपुरा विजय कुमार भी उपस्थित रहे । सहायक निदेशक, खान एवं भूतत्व, शेखपुरा द्वारा सभी सदस्यों को बताया गया कि शिक्षा विभाग के लिए कुल 1136 बेंच डेक्स में से 200 बेंच डेक्स का क्रय हेतु जैम पोर्टल से चयन की कार्रवाई की गयी है। शेष बेंच डेस्क के क्रय की कार्रवाई की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के लिए चयनित योजनाओं के लिए सिविल सर्जन, शेखपुरा को पटना में विभाग से बात कर प्राक्कलित राशि उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। साथ ही कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, शेखपुरा एवं लोक स्वास्थ्य प्रमंडल को चयनित योजनाओं का शीघ्र निष्पादन का निदेश दिया गया। साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा जिले के स्कूलों का आधुनिकीकरण की आवश्यकता के आलोक में स्कूलों में एस्ट्रो लैब इत्यादि की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इस संबंध में समाहर्ता द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि स्कूलों की सूची यथाशीघ्र उपलब्ध कराये।

Leave a Comment