देखें क्या है खाश – जिला के पंचायतों में खेल मैदान के निर्माण कार्य का शुभारंभ

रिपोर्ट:-सुनील कुमार

शेखपुरा:-नीतीश कुमार, माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार द्वारा 638 करोड़ 37 लाख की लागत से पूरे बिहार के 533 प्रखंडों के 5671 ग्राम पंचायतों में 6659 खेल मैदान के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया ।ये सभी खेल मैदान ग्रामीण विकास विभाग ,बिहार सरकार के द्वारा बनाए जा रहे है । इस अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री ,बिहार सरकार सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिंहा के साथ-साथ ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी उपस्थित थे। इसके साथ सभी जिला से जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त महोदय भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।जमीन उपलब्धता के आधार पर कुल 03 प्रकार के खेल मैदान बनाए जा रहे है । पहला ऐसा खेल मैदान जहां भूमि की उपलब्धता 04 एकड़ की है ,वहां पर कुल 08 प्रकार के खेलों के लिए आधारभूत संरचना का निर्माण किया जा रहा है जिसमें रनिंगट्रैक,बैडमिंटन ,वॉलीबॉल ,बास्केटबाल कोर्ट के अलावा ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी एवं खो- खो शामिल है । वही वैसे खेल मैदान जहां भूमि की उपलब्धता 01 से 1.5 एकड़ तक है , वहां पर कुल 06 प्रकार के खेलों के लिए संरचना का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें बास्केटबाल , वॉलीबॉल ,रनिंग ट्रैक , बैडमिंटन , ऊंची कूद ,लंबी कूद शामिल है । वही 01 एकड़ से कम वाली जमीन की उपलब्धता वाले जगहों पर 04 प्रकार के खेलों के लिए आधारभूत संरचना का निर्माण कराया जा रहा है,जिसमें वॉलीबॉल,बास्केटबाल ,बैडमिंटन कोर्ट के अलावा रनिंग ट्रैक सम्मिलित है।इस अवसर पर आरिफ अहसन, जिला पदाधिकारी ,शेखपुरा द्वारा बताया गया कि मनरेगा के तहत प्रथम फेज में शेखपुरा जिलान्तर्गत कुल 42 खेल मैदान का निर्माण हेतु चिन्हित कर लिया गया है जिसपर निर्माण कराया जाएगा । शेष पंचायतों में भी खेल का मैदान को भी चिन्हित करने हेतु सभी अंचलाधिकारी को उनके द्वारा द्वारा निदेश दिया गया है।बिहार में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर मनरेगा के तहत खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है, इसमें खिलाडि़यों के दौड़ने के लिए टैंªक, वाॅलीबाॅल, बैंडमिटन, बास्केटबाॅल के कोर्ट फुटबाॅल के लिए गोल पोस्ट भी इसी योजना के तहत तैयार किए जाएंगे। साथ ही ऊंची कूद, लंबी कूद, खो-खो और कबड्डी आदि खेलों के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। आगे भी जिला प्रशासन के द्वारा खिलाड़ियों के लिए अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने की दिशा में पहल किया जाएगा।इस अवसर पर संजय कुमार,उप विकास आयुक्त, धर्मेश कुमार सिन्हा,जिला पंचायती राज पदाधिकारी, राहुल सिन्हा , अनुमंडल पदाधिकारी,राजन डीआरडीए निदेशक,वरीय उप समाहर्ता के साथ साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे। पंचायत स्तर पर भी खेल मैदानों के लिए चिन्हित जमीनों के पास निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया गया । जहां पर स्थानीय मुखिया की उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया ।

Leave a Comment