देशी चुलाई शराब बनाते कारोबारी को उत्पाद पुलिस ने दबोचा, भेजा गया जेल

रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-जिले के मेहुस थाना क्षेत्र अंतर्गत रमनुबीघा गांव में गुप्त सुचना पर उत्पाद पुलिस ने छापेमारी किया इस छापेमारी में रामनुबिघा गांव निवासी धीना राम पिता स्वर्गीय श्रीराम को शराब बनाते पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने बताया है की पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की चोरी छिपे रमनुबीघा में देशी चुलाई शराब का निर्माण कराया जा रहा है. इसी सुचना के सत्यापन हेतु पुलिस ने छापेमारी किया तो मेहुस थाना क्षेत्र अंतर्गत बधा खंधा में शराब बनाते धिना राम को गिरफ्तार कर लिया गया, गिरफ्तार आरोपी के पास से 300 किलो जावा गुड़ बरामद किया गया जिसे उसी घटना स्थल पर विनष्ट कर दिया गया जबकि 18 लीटर चुलाई शराब को भी पुलिस ने बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी को पुलिस जेल भेजनें की तैयारी में जुट गई है.

Leave a Comment