खबर का असर: हथियार लहराने के मामले में लगातार पुलिस कर रही छापेमारी

रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा के सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंड शरीफ गांव से बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था जिसमे एक युवक को हथियार के साथ देखा गया था. इस खबर को मीडिया में प्रमुखता से दिखाई गई थी इस मामले पर संज्ञान लेते हुए एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया है की पिंड शरीफ गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद था और यह काफी पुराना मामला था इसमें मुकदमा भी 2021 में दर्ज कराई गई थी उसी केश को उठाने के लिए दूसरे पक्ष से दबाव बनाया जा रहा था. जिसके चलते गोलीबारी और मारपीट की घटना घटित हुई. एसडीपीओ ने कहा है की हथियार लहराने वाले युवक की पहचान कर ली गई है उसकी गिरफ्तारी के लिए सिरारी पुलिस छापेमारी भी कर रही है. बताते चलें की एक पक्ष से रिंकू देवी है जिसके साथ घटना घटित हुई है जबकि दूसरे पक्ष से सतीश महतो है जिसके हथियार लहराते वीडियो और फोटो वायरल हुआ था. पुलिस दोनों पक्ष से मुकदमा दर्ज कर चुकी है आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का एसडीपीओ ने बात कही है.

Leave a Comment