रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-शराबबंदी की सफलता को लेकर पुलिस चाहे कितना भी प्रयास करें लेकिन शराब तस्कर आये दिन नया तरीका अपनाते हैं और शराब का व्यापार करते हैं. ताजा मामला शेखपुरा सदर थाना क्षेत्र के मनकौल गांव का हैं जहां एक युवक बंगाल से शेखपुरा शराब लाकर यहाँ होम डिलीबरी करता था.लेकिन उत्पाद पुलिस को इसकी भनक लग गई. और युवक के घर में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान घर के अंदर तहखाना में छुपाकर रखें 04 बोतल विदेशी शराब को पुलिस ने बरामद किया है. वही पुलिस ने शराब के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान चंद्रशेखर प्रसाद का पुत्र अमरदीप कुमार को गिरफ्तार किया है. वहीं गिरफ्तार आरोपी को पुलिस जेल भेजनें की तैयारी में जुट गई है.
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 687









