करंट लगने से किसान की दर्दनाक मौत, परिजनों में पसरा मातम

रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-बिजली विभाग की लापरवाही से से जिले के सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत महसार गांव के सोम नदी के किनारे खेत पटवन कर रहे 45 वर्षीय किसान की मौत बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से हो गई. मृतक के भतीजा सुबोध कुमार ने बताया है की महसार गांव से दक्षिण खेत में पटवन करने गए थे की अचानक बिजली का हाई टेंशन तार टूटकर किसान के ऊपर गिर गया जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई. मृतक किसान की पहचान रामदेव महतो के 45 वर्षीय पुत्र राजकुमार महतो के महतो के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही सिरारी थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया. जहां पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया. बताते चलें की मृतक के 4 पुत्र और दो पुत्रीयां है जिसके सर से अब पिता का साया उठ गया है. इधर मौत के बाद परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

बाइट:-सुबोध कुमार–मृतक का भतीजा

Leave a Comment