रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

बरबीघा- मिशन ओपी थाना द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था इसी के बीच एक युवक पर पुलिस को सक हुआ तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा तभी बरबीघा पुलिस और शस्त्र बल द्वारा युवक को खदेड कर पकड़ लिया. गिरफ्तार युवक ने बताया है की सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर वह ठगी करता है. गिरफ्तार युवक के पास से चार मोबाइल, तीन एटीएम और 3750 नगद बरामद हुआ है. गिरफ्तार युवक की पहचान बरबीघा के परसो बीघा निवासी मिथलेश तांती का पुत्र सिवा कुमार के रूप में की गई है. मिशन ओपी के थानाध्यक्ष बिजय चौधरी ने बताया है की गिरफ्तार युवक को वाहन जांच के दौरान युवक को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 535









