रिपोर्ट:-धीरज सिन्हा

शेखपुरा:-जेल में मनाया गया मानवाधिकार दिवस। आज विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मंडल कारा शेखपुरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेखपुरा द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री मति रीतू कुमारी,डी 0डी 0सी0 शेखपुरा एवं एस 0डी 0पी0ओ0 शेखपुरा तथा जेल अधीक्षक लाल बाबू सिंह उपस्थित थे। जेल में बंद कैदियों को उनके अधिकार के प्रति जागरूकता करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेखपुरा द्वारा जागरूकता शिविर लगाया गया जिसमें श्री उपेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता, श्री तरुण कुमार एवं श्री राहुल कुमार को लगाया गया ।
जिनके द्वारा मानवाधिकार के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस मौके पर वरीय अधिकारियों द्वारा जेल में पौधा रोपण का भी कार्य किया गया।
Author: Darpan News Bihar
Post Views: 182









