देखें कहाँ कैसे हो गईं मजदूर की मौक़े पर मौत, वहीं तीन बच्चे पावापुरी रेफर

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

शेखपुरा – दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई।मृतक के रिश्तेदार संतोष कुमार ने बताया कि मटोखर गांव स्थित दह पर पप्पू राम अपने परिवार के साथ मेला देखने के लिए गए हुए थे और मेला देखकर ई रिक्शा पर सवार होकर घर लौट रहे थे, इसी बीच शेखपुरा और शेखोपुर सराय मुख्य मार्ग पर ई-रिक्शा तेज रफ्तार में चलते हुए अचानक संतुलन खो बैठी और पलट गई। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही, रिक्शा में सवार तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।अस्पताल में इलाज के बाद, तीनों बच्चों की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें पावापुरी के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें विशेष चिकित्सा की आवश्यकता है।इस घटना के बाद मृतक मजदूर के परिवार में मातम पसर गया है।और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान गोसाईंमड़ी गांव निवासी इंद्रदेव राम का 52 वर्षीय पुत्र पप्पू राम के रूप में हुई हैं, वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ई-रिक्शा की तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही इस दुर्घटना का कारण बनी। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और दोषी चालक की तलाश जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा की अनदेखी और ई-रिक्शा चलाने के दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता को रेखांकित किया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सतर्कता के साथ वाहन चलाएं।

Leave a Comment